Wednesday, April 30, 2025
बस्ती मण्डल

अम्बिका सिंह के नेतृत्व में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा निकाला गया

बस्ती।भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बेलघाट से एकटेकवा तक पूर्व विधायक अंबिका सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा के बाद एकटेकवा में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपना विश्वास जनता के बीच खो चुकी है, आने वाले 2022 के विधानसभा में जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई अपने चरम पर है लोगों का सामान्य जीवन जीना भी दूभर हो गया है रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं कांग्रेस ही देश के सामने एक विकल्प है कांग्रेस के समय में महंगाई काबू में था उन्होंने प्रधानमंत्री के तीनों कृषि कानून बिल को वापस लेने की बात पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार की डर से ऐसा कदम उनको मजबूरी में उठाना पड़ा। जनता सब कुछ जानती है अब इन पर विश्वास नहीं करेगी पदयात्रा में मुख्य रूप से सोमनाथ पांडे, दया शंकर चौबे,रविंद्र सिंह, राजेंद्र, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, दिनेश पाल, मनोज त्रिपाठी, जगदीश निषाद, राजबहादुर इंजीनियर, काली प्रसाद यादव ,माता प्रसाद , रामनिवास , केदार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।