Sunday, May 12, 2024
बस्ती मण्डल

अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए सभी व्यक्तियों को मतदान करना चाहिए-नीलम सिंह

बस्ती। स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचालित किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली सजाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकार का प्रयोग जनप्रतिनिधि चुनने मे करता है। सभी व्यक्ति के मतदान का समान महत्व होता है। अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए सभी व्यक्तियों को मतदान करना चाहिए।
रंगोली बनाने में छात्रा खुशी कुमारी, सलोनी, शगुन, आसमा तथा नूर सबा ने भाग लिया। इसके लिए अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जायसवाल ने खुशी को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर टीचर अपर्णा भारद्वाज, कविता, विद्या वर्मा, समा परवीन, समा खातून, रुचि उपस्थित रही।