Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

चौपाल में भाजपा नेता रमाकान्त ने किया कम्बल का वितरण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बस्ती । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नेता एवं कप्तानगंज से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकान्त पाण्डेय ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से वापसी के बाद हलुआ बाजार कस्बे में चौपाल लगाकर जरूरतंमंदों में कम्बल का वितरण किया। कहा कि वे जमीनी धरातल पर लोगों से जुड़ रहे हैं। क्षेत्र के समस्याओं का ज्ञान होने के साथ ही समाधान का एक स्वरूप भी उनके मन में हैं, यदि पार्टी और कप्तानगंज की जनता ने अवसर दिया कि सम्पर्क मार्ग, शिक्षा, चिकित्सा के साथ ही लघु उद्योगों का जाल विकसित कर महिलाआंें को आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण चलाकर उन्हें स्वरोजगार से जोडा जायेगा। चौपाल में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये भाजपा नेता रमाकान्त ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विश्वास और सबके आशीर्वाद से गरीबों, वंचितों का उत्थान कर रही है।
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जनता जर्नादन का आशीर्वाद उनके लिये सबसे बड़ी प्रेरणा है। जन सेवा का उद्देश्य कप्तानगंज क्षेत्र को पिछड़ेपन के कलंक से बाहर लाना है।
कम्बल वितरण एवं सम्पर्क अभियान में भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय के साथ मुख्य रूप से राजमन वर्मा, छोटेलाल, राम स्वरूप वर्मा, दीपक शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, धीरेन्द्र कुमार, प्रभावती देवी, विजई यादव, राम सुमेर, श्रवण कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, परमेश्वर, बेचई बाबू, नूरजहां, के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।