Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

एतिहासिक परिवर्तन लायेंगी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञायें-देवेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती शहर में निकली ‘मै लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पदयात्रा
बस्ती, 20 दिसम्बर। ‘मै लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा देकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देश की आधा आबादी को अपने अधिकारों के लिये लड़ने की ताकत दे दिया है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद महिलायें मुखर होकर आवाज उठा रही हैं। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहीं।

वे आज दक्षिण दरवाजा चौराहे से निकली ‘मै लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पदयात्रा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा, साल में 3 मुफ्त गैस सिलेण्डर, बेटियों को स्मार्टफोन और स्कूटी तथा नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण दिये जाने की प्रतिज्ञा साधारण बात नही है, इन प्रतिज्ञाओं में उत्तर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने की ताकत है।

सरकार में महिलाओं की भागीदारी से उनकी ताकत बढ़ेगी, उत्पीड़न कम होगा और उन्हे न्याय की भीख नही मांगनी पड़ेगी बल्कि आधी आबादी के हित में तमाम फैसले वे खुद ले सकेंगी।

दक्षिण दरवाजा चौराहे से पाण्डेय बाजार तक निकाली गयी इस पदयात्रा में महिलाओं का नेतृत्व कर रही शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा एवं विनोदरानी आहूजा ने कहा भारत की राजनीति में यह पहला मौका है जब महिलायें पूरी ताकत से सामने आई हैं। कांग्रेस महासचिव का दिया हुआ नारा ‘मै लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ ऐतिहासिक बदलाव लेकर आयेगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर उनके द्वारा ली गयी सभी प्रतिज्ञायें तत्काल लागू होंगी।

पदयात्रा में जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, शर्मिला, मधुलिका, अंजू चौहान, गुड्डू रीता सिंह, संध्या, ऊषा, विन्ध्यवासिनी, ममिता, कालिंदी सिंह, कुसुम, बबिता सिंह, शान्ती देवी, नीलम, सुमित्रा, रंजू, संगीता, सावित्री, शीला, विमला गौड़, राधा, फिरोज खान, अनुराग पाण्डेय, रामप्रीत, रमेश सिंह, अमित सिंह, डा. वाहिद, शौकत अली, सोनकर, अलीम अख्तर, महेन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, डा. उत्कर्ष, सचिन शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, बिंदा चौधरी, अवनीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।