Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

गुण्डोें की भाषा बोल रहे हैं टेनी- अंकुर वर्मा

बस्ती। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। गुरूवार को कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुये और कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पद यात्रा और प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन सौंपते हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को खुला संरक्षण दे रही है, उनकी भाषा गुण्डों की है, किसानों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने, लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के बाद अब वे पत्रकारोें को अशोभनीय गालियां दे रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। मांग किया कि लोकतंत्र के हित में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किया जाय।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, सचिन शुक्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके कुकृत्यों से भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बचाने की जुगत में है। जनता इसका करारा जबाब देगी। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियांें की समीक्षा किया और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर दिया।
शास्त्री चौक से प्रदर्शन और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अनिल कुमार भारती, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, प्रशान्त पाण्डेय, अमित सिंह, अजय पाण्डेय, बृजेश आर्य, रमेश कुमार सिंह, कर्नल अभय प्रताप सिंह, लाबोनी सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, प्रेमसागर पाठक, नीलम विश्वकर्मा, अमर बहादुर शुक्ल, सोमनाथ पाण्डेय, ऊषा द्विवेदी, उदय शंकर शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, सीमा निषाद, गुड्डू सोनकर, राज बहादुर निषाद, अलीम अख्तर, लालजीत पहलवान, आदित्य त्रिपाठी, विकास वर्मा, सर्वेश शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद, राधारमण, राहुल चौधरी, महफूज अली, नीलम ओझा, देवता देवी, कमल शुक्ल, अदिति शुक्ल, सुरेन्द्र, विकास चौरसिया, विवेकानन्द मिश्र, सन्तराम, अरूण पाण्डेय, शौकत अली, फैजू भाई, अभिषेक सिंह, संदीप के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।