Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेता अनूप खरे ने चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बस्ती।आज बस्ती सदर विधानसभा के मुंडेरवा मंडल में एवं वाल्टरगंज बाजार में भाजपा नेता अनूप खरे ने चौपाल लगाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

मुंडेरवा मंडल में कार्यक्रम संयोजक कौशल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं वाल्टरगंज बाजार में कार्यक्रम संयोजक अभिषेक राजभर के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप खरे ने चौपाल को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच बताया।
भाजपा नेता राजेश द्विवेदी ने अपील की आप सभी प्रदेश में दूबारा भाजपा सरकार बनाये जिससे प्रदेश का और विकास हो सके।
आज अनूप खरे के नेतृव में चौपाल में वाल्टरगंज में 167 लोगों ने एवं मुंडेरवा में 213 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

चौपाल में सभासद परमेश्वर शुक्ल,मुंडेरवा मंडल अध्य्क्ष अजय पांडेय,गनेशपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल,अभिषेक राजभर ,कोशल गुप्ता,संजय यादव,सतीश बरनवाल,अंकित मिश्र,किशन मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।