Sunday, May 19, 2024
गोरखपुर मण्डल

13 मीटर तिरंगे के साथ 13 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर।(गुरूमीत सिंह)हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए भारत के अमर सपूत प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत सहित उनकी पत्नी व सभी जवानों को विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पैदलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच के सदस्यों ने भारत के अमर सपूत जनरल बिपिन रावत शहीद 13 शहीदों को 13 मीटर लंबा तिरंगा व कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति ने अपने संकल्प के अनुसार जो जवान शहीद होता है तो अपने 15 किलोमीटर 100 मीटर की तिरंगे में उसके सम्मान में 1 मीटर तिरंगा जोड़ दिया जाता है। दुर्भाग्य की बात हैकि इस बार 13 *जवान शहीद हुए जिसके कारण ,से तिरंगा समिति के लोगों ने 13 मीटर तिरंगा उन शहीदों को समर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू ,वैद्य सुरेंद्र प्रसाद हिंदू ,विजय मिश्रा , विजय नारायण मिश्रा, प्रयास से परिवर्तन के प्रमुख प्रवीण श्रीवास्तव,राम अवतार निषाद, क्षत्रिय महासभा के संरक्षक रामदेव सिंह राधेश्याम चंद इंजीनियर योगेंद्र सिंह ,डॉक्टर अनिल योगी इंद्रजीत सिंह चंदेल, ओमप्रकाश सिंह अंजनी कुमार मिश्रा ,सत्येंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रमुख जसपाल सिंह व्यास जी,संजय सिंह, डॉ एस पी शुक्ला, पंडित बलीराम त्रिपाठी इंजीनियर आर पी यादव डीएन उपाध्याय।