Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

आशा अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

बस्ती।आशा अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 307विधानसभा से अपनी प्रत्याशितिता के चलते संगठन को समय देने में असमर्थता जताते हुए अपना त्यागपत्र संगठन के प्रदेश संरक्षक दिनेश सिंह को भेज दिया है अपने त्यागपत्र में श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद पर चयनित हुए एक वर्ष से अधिक हो गया है ऐसे में संगठन के बाइलाज के अनुसार उन्हें अधिकतम 18माह में से 4माह पद पर और रहना है किन्तु जहां विधानसभा चुनाव के चलते समय देना मुश्किल है वहीं चुनाव बाद त्यागपत्र देने पर यह आरोप भी लग सकता है कि हम विधानसभा चुनाव में लाभ हेतु पद पर बने रहे हम सदैव आशा व आशा संगिनी बहनों के साथ साथ संगठन के हित में काम करते रहे हैं व करते रहेंगे यदि जनता जनार्दन ने चाहा तो जनहित व आशा हित में विधानसभा में आप सबकी आवाज बुलंद कर समस्या समाधान कराऊंगा तथा चुनाव बाद यदि संगठन के सदस्य चाहेंगे तो पुनः नेतृत्व करने पर विचार होगा‌।
[05/12, 16:53] S. D. Shukla Harriya: स्वतन्त्रता के बाद से सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा देश का सर्वांगीण विकास किया गया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण सहित तमाम योजनाएं कांग्रेस की ही देन है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार निजीकरण के नाम पर देश को खोखला करने में जुटी है। जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से परेशान है। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव प्रोफेसर मोनिका मिश्रा ने उक्त बाते कहीं।
श्रीमती मिश्रा कस्बे में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 72 वर्ष में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों कों भाजपा समाप्त करने पर आमादा है। रेलवे,एयर लाइन्स, बैंक आदि एक-एक कर निजीकरण के दौर में चल रहे है। ऐसे में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि शिक्षा और राजनीति एक-दूसरे से जु़डे है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को आज की राजनीति परिवेश की जानकारी नितान्त आवश्यक है क्योकिं उनके कंधे पर देश का भविष्य टिका हुआ है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने का अहम निर्णय लिया गया है जिससे विपक्षी दल बौखला गए है। महिलाओं को अपने सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी से जु़डना होगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। महिला कमेटी का पूरा प्रयास रहेगा कि वह अपने कर्तव्यों पर खरी उतरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेवा भाव से सदैव काम किया है आगे भी करती रहेगी। एक-एक कार्यकर्ताओं के अन्दर सेवा एवं समर्पण का भाव भरा हुआ है। भाजपा सरकार पर निधाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए कार्यों को अपना विकास कार्य गिनाया जा रहा है जबकि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने केवल निजीकरण का काम किया है। चारों तरफ भय, भूख, भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि मची हुई है। मंहगाई अपने चरम पर है। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष नर्वद्देश्वर शुक्ल, मुकुल प्रताप नरायन पाण्डेय, राहुल चतुर्वेदी, देवी प्रसाद पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल, नरेन्द्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।