Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

समाजवादी युवजनसभा प्रदेश सचिव बने शैलेश चौधरी

बस्ती । समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर शैलेश चौधरी को समाजवादी युवजन सभा राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।
शैलेश चौधरी को समाजवादी युवजन सभा राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर सपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव , यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह , वरिष्ठ सपा नेता अयाज अहमद, यूनुस आलम , अजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, भोला पाण्डेय, जावेद पिंडारी, प्रवीण चौधरी ,मोनू गौतम, मो उमर, अनिरुद्ध चौधरी, अरविंद सोनकर , प्रशांत यादव, गिरजेश गौड़ , राजा आलम, इरशाद अहमद ,मोनू खान ,पिंट, दिलीप चौधरी, वीरेंद्र सिंह, परवेज अख्तर, वीरेंद्र पाण्डेय, विवेक शुक्ला, सहित पार्टी के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।