Saturday, May 18, 2024
राजनैतिक

पूर्ण बहुमत से जीतेगा निगम चुनाव अकाली बसपा गठबंधन : एस. कंबोज (प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़)

चंडीगढ़ 3 दिसम्बर 2021(ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में दल बदल की राजनीति के चलते आज वार्ड 18 से कांग्रेस नेत्री राजिंदर कौर ने कांग्रेस से नाराजगी के चलते अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया। आज चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने इसी कड़ी में कांग्रेस की महिला नेत्री राजिंदर कौर को उन के सेकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल किया । इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष एस. कंबोज ने कहा कि चंडीगढ़ निगम चुनाव में बसपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है उन्होंन बसपा में शामिल होने वाली महिला नेत्री व सभी कार्यकर्ताओं के स्वागत करते हुए कहा कि हम पूर्ण बहुमत से निगम का चुनाव जीतेंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता निगम चुनाव मजबूती से लड़ने के लिये तैयार है। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार,चंडीगढ़ उपाध्यक्ष गिरवर सिंह, पंजाब के उपाध्यक्ष, सरदार हरजीत सिंह लोहंगिया,चंडीगढ़ उपाध्यक्ष एस ए खान व लोकसभा प्रभारी ब्रिजपाल भी मौजूद थे।