अरुण सूद ने छोडी टिकट की दावेदारी,निगम चुनाव के बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
– भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची
चंडीगढ़ 3 दिसम्बर 2021(ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के चुनावी संग्राम में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पार्टी अब तक कुल 30 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक बार फिर स्वच्छ छवि वाले और युवा चेहरों को प्रोत्साहित करते हुए अंत में अपनी दावेदारी छोड दी है। अरुण सूद ने कहा कि उन्हें पार्टी ने संघठन में रह कर सेवा करने का अवसर दिया है, वो पार्टी के वफादार सिपाही है जिसे वो बखूबी निभएँगे, उन्हों ने कहा कि निगम चुनाव में नए व युवा प्रत्याशियों को मौका मिलना चहिये। प्रदेशाध्यक्ष सूद ने बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची में सभी आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर संतुलित सूची जारी की गई है। इसी प्रकार दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। विस्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भविष्य में भाजपा हाईकमान अरुण सूद को कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकता है। प्रदेशाध्यक्ष सूद ने बताया कि निगम प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली चुनाव समीति में उन के साथ राष्ट्रीय महामंत्री व नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में , चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।