Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

बैरागल मे हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान

दुबौलिया/बस्ती।बिकास क्षेत्र के बैरागल स्थित दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए ई. बीरेंद्र मिश्र ने कहा जिस तरह भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के जातिवाद का को पीछे छोड़ लोगों को लाभ देने का काम कर रही है, लोग पार्टी के सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर उन्होंने करीब 100 से ज्यादा लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलाई इस मौके पर दुबौलिया मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, पारसनाथ दुबे,गिरीश बाबा, शेर सिंह, संतोष सिंह,अंब्रीस तिवारी, महेन्द्र तिवारी, नारायण मिश्रा,श्रीमती शीला तिवारी जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।