Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया

बस्ती। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी, (उपमंत्री स्तर प्राप्त) ने शासन द्वारा महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे चिकित्सकीय सुविधा व उनके कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं के हितलाभ हेतु जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होने शिकायत रजिस्टर, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, सर्जिकल वार्ड 1 व 2, आयुष्मान वार्ड की सघनता से निरीक्षण किया। मरीज भर्ती रजिस्टर, एंबुलेन्स द्वारा ली जा रही सेवाओं के संबंध में उन्होने सीएमएस डॉ0 सुषमा सिन्हा को निर्देश दिया कि समुचित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रसूताओ/मरीजो तक पहुॅचाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।

उन्होने कहा कि महिलाए सुरक्षित प्रसव/चिकित्सा के लिए सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो में ही आयें। शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप उनके नास्ते व भोजन का वितरण निर्धारित मीनू के अनुसार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ0 चन्द्र शेखर ने बताया कि वर्तमान में जिले के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुरक्षित प्रसव/समुचित चिकित्सकीय सेवाए उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ0 फखरेयार हुसैन, डॉ0 सीके वर्मा, डॉ0 सीएल कन्नौजिया, डॉ0 अनीता वर्मा, डॉ0 पंकज शुक्ला उपस्थित रहें।

सर्किट हाउस में उन्होने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई किया। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई करके प्रभावी कार्यवाही करें। महिलाओं के समस्याओं के निस्तारण के लिए महिला थाना तथा प्रत्येक तहसील एवं थाने पर जनसुनवाई केन्द्र अलग से स्थापित किया गया है। जहॉ केवल महिलाए बैठ करके ही उनकी समस्याओं को सुनती है। इसके अलावा 1090 हेल्पलाईन भी संचालित किया जाता है, जिस पर काल करके कोई भी महिला अपनी समस्या बता सकती है। एक महिला की सुनवाई करते हुए उन्होने कोतवाली थाना प्रभारी को फोन पर ही महिला की समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अन्य मामलों में उन्होने महिला थानाध्यक्ष भागवती पाण्डेय को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
उन्होने महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। उन्होने कहा कि पात्र महिलाओं को समय से सभी प्रकार का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत महिलाओं को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये। साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में प्रत्येक माह के 09 तारीख को गर्भवती महिलाओं की समुचित जॉच तथा इलाज उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा उनके स्वावलम्बन के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये।
सुनवाई के दौरान सी.एम.ओ. डॉ. चंद्रशेखर, ए.सी.एम.ओ. डॉ. सी. एल. कनौजिया, बी.एस.ए. जगदीश शुक्ला, संरक्षण अधिकारी वीना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, डी.पी.ओ. सावित्री देवी, सेंटर मैनेजर प्रतिभा श्रीवास्तव, केस वर्कर रिचा त्रिपाठी, वन्दना मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता रीता पान्डेय, आउटरीच कार्यकर्ता शकुंतला, स्टाफ नर्स रमा निषाद, डीसी रामा यादव, डब्लू. डब्लू. ओ. साधना अग्रहरी, डी.सी. वीरेंद्र गौतम, एल.सी.पी.यो. विशाल चौरसिया, बी.बी.डब्लू.ओ. रमेश गुप्ता, पी.आर.ओ. मनोज मिश्र, अल्पसंख्यक कल्याण के परवेज अहमद, मृत्युंजय सिंह उपस्थित रहे।