Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

29 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शिक्षक प्रशिक्षण 2021सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती में बेसिक शिक्षा निदेशक बस्ती श्री जगदीश शुक्ल जी ने किया उदघाटन

बस्ती। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण 2021 सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जगदीश शुक्ल जी ने किया।

मुख्य अतिथि और डॉ सर्वेष्ट मिश्र, श्री शैलेंद्र त्रिपाठी जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व माल्यर्पण कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह जी ने किया।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों और प्रतिभाशाली चयनित छात्रों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वैज्ञानिक सोच किसी भी समाज के सम्यक विकास के लिए जरूरी है। वैज्ञानिक तरीके समस्याओं का हल व आवश्यकताओं की पूर्ति काफी आसानी से किया जा सकती है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित कर उनमे अपने आसपास की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही उसके निदान और समाज की उन्नति के लिए नए रास्ते बनाने की दिशा शिक्षको को करनी चाहिए। ऐसे कार्यो के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक बेहतर मंच है।
जिला समन्वयक श्री सर्वेष्ठ मिश्र जी ने बच्चों में विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करने और उनके भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करके उनके आस पास की चीजो पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि किस तरह गांव घर में खाने पीने वाली चीजों पर प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में चारों तरफ विज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चे विभिन्न समस्याओं का समाधान वैैज्ञानिक तरीके से और बेहतर ढग से कर सकते हैं। अब इनका अगला प्रदर्शनी राज्य स्तर पर होगा। इसलिए और तैयार रहे।

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी जी ने परिवेश में छोटी- छोटी चीजों और समस्याओं पर वैज्ञानिक प्रोजेक्ट बनाने की जरूरत बताई।

विद्यालय के अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज/आचार्य अंकित कुमार गुप्ता ने कहा बच्चों में विभिन्न समस्याओं की समझ बनाने और उनकी सोच को वैज्ञानिक रूप में परिवर्तित करने की प्रेरणा उनके विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षक से बेहतर कोई और नहीं दे सकता।

विद्यालय के भैयाओ ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य, महत्व, मुख्य विषय व उप विषय सहित पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होने कहा कि जनपद के बच्चों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम रहा कि गत वर्ष जिले के प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन रहा। इस वर्ष हमारी टीम अवश्य राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाएगी।

कार्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र में अश्वनी पांडेय जी, प्रभात मिश्र, सौरभ तुलस्यान प्रतिभागियों को अच्छा प्रोजेक्ट बनाने की विधि उदाहरण सहित बताई और प्रतिभागियों के सवालों का जबाब दिया।