Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का विस्तार, शत्रुघ्न उपाध्यक्ष, देवी दयाल संगठन मंत्री बने

बस्ती । शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मालवीय रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं. राधेश्याम पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं ब्राह्मण समाज के समस्याओं पर विचार के साथ ही सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण महासभा समाज की मुखर आवाज बने इसके लिये संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है। कहा कि सबल संगठन और इच्छा शक्ति से कुछ भी असंभव नही है।

यह जानकारी देते हुये जिला महामंत्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘लल्लू’ ने बताया कि शत्रुघ्न मिश्र, श्रीकेश पाण्डेय, राजन पाण्डेय, अरूण शुक्ल उपाध्यक्ष, राजेश्वर तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवी दयाल पाण्डेय संगठन मंत्री, कोल्हा पाण्डेय मंत्री, बन्टी मिश्र नगर अध्यक्ष घोषित किये गये।
बैठक में मुख्य रूप से शम्भूनाथ मिश्र, डा. वीरेन्द्र तिवारी के साथ ही ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।