Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

विधायक संजय ने प्रभारी मंत्री से किया धान क्रय केन्द्रों को खोले जाने की मांग

बस्ती । रूधौली से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को बताया कि जनपद में धान क्रय केन्द्र अभी तक सक्रिय नहीं है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे धान क्रय केन्दांें के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। शादी विवाह के मौसम में किसानों को नकदी की जरूरत पड़ती है। उनके धान की फसल तैयार होने के बाद भी धान क्रय केन्द्र शुरू नहीं हो सके है। विधायक संजय प्रताप ने बस्ती आगमन के दौरान प्रभारी मंत्री को समस्या के बारे में जानकारी देने के साथ ही निस्तारण हेतु पत्र भी सौंपा।

प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने पत्र को गंभीरता से लेते हुये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि धान क्रय केन्द्रों को सक्रिय कराया जाय। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।