Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

चित्रगुप्त मंदिर में हुआ कलम पूजा,हवन और आरती का कार्यक्रम

बस्ती – चित्रगुप्त मंदिर सभागार में श्री चित्रगुप्त कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा की अध्यक्षता में कलम पूजन तथा हवन सम्पन्न कराया गया ।सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजन अर्चन करके कलम पूजा किया गया उसके बाद हवन और आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ |चित्रगुप्त कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने कलम पूजा क्यों किया जाता है इसके बारे में संछिप्त में बताते हुए कार्यक्रम का समापन किया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव,सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव,जीतेन्द्र श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,राहुल श्रीवास्तव, अम्बर श्रीवस्तव, दुर्गेन्द्र बहादुर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, मनमोहन, आशीष श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, प्रीति श्रीवास्तव ,परमात्मा श्रीवास्तव, कौशल किशोर, सीमा खरे, अनूप खरे डब्बू श्रीवास्तव,राजीव सक्सेना , जितेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे |