Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

इक्यावन सौ दीपो से जगमगा शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम

बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ की भव्यता को और निखार देने के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 5100 दीपों से श्रृंगार किया गया। इन सभी नजरो को ड्रोन कैमरों से कैद किया गया।
कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, विधायक अजय सिंह, मंडल कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति दीपक जलाकर दीपोत्सव का सुभारम्भ किया साथ ही अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। इस दीप उत्सव में गोबर से बने दीये का प्रयोग किया गया। हलीमा हुसैन, श्रेया सिंह, आकांक्षा सिंह, श्रुति सिंह, मुस्कान श्रद्धा, साक्षी, शिखर, सृजन, प्रिंस विद्यालय के बच्चों द्वारा जमीन पर चित्र भी बनाए गए जिसमें दीपक जलाकर बच्चो ने चार चाँद लगा दिया। साफ सफाई के लिए सुबह 9 बजे पुनः सभी कार्यकर्ताओं का स्टेडियम में आवाहन किया गया है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ कि दीपावली अन्धकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला त्योहार है। सांसद खेल महाकुम्भ माननीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हो रहा है। इसकी शुरुआत बस्ती से हो रही है। लोगो के बीच अच्छा संदेश जाये इस लिए यह दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है। हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। इसी का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इसमें पवन कसौधन, जगदीश शुक्ल, अनूप खरे, प्रमोद पाण्डेय, विवेकानन्द मिश्र, संतोष सिंह, दिलीप पाण्डेय, गिल्लम चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, विमल पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, जटा शंकर शुक्ल, रवि चंद्र पाण्डेय, गजेंद्र सिंह, वरुण सिंह, राजेश पाल चौधरी, आकाश शुक्ल, दुष्यन्त सिंह, प्रदीप पाण्डेय, परिपूर्णा नंद पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।