Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

कुआनो आरती को भब्यता देने में जुटा चित्रांश क्लब

बस्ती, 24 अक्टूबर। सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब के संयोजन में पिछले कई वर्षों से आयोजित होने वाली भव्य कुआनो आरती इस वर्ष 08 नवम्बर को है।

आयोजन को भव्य रूप देने के लिये क्लब के पदाधिकारी व विभिन्न इकाइयों के लोग मनोयोग से जुटे हैं। इसी सिलसिले में आज लोग सुबह 07.00 बजे अमहट घाट पर पहुंचे, सीढ़ियों के आसपास साफ सफाई किया और आयोजन को निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिये विमर्श किया।

संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा चित्रांश क्लब के लोग जो जिम्मेदारी लेते हैं उसे बखूबी निभाते हैं। कुआनों बस्ती की जीवन रेखा है। करीब 6-7 साल पहले नदी पूरी तरह से प्रदूषित थी। जहरीले पानी के कारण मछलियां और अन्य जलीय जीव जन्तु तड़पकर मर जाते थे। लेकिन क्लब ने इसे अभियान के रूप में लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और शासन का सहयोग मिला, नतीजा सामने है। अब कुआनो नदी का अमहट घाट आकर्षण का केन्द्र बन गया है। रविवार को अमहट घाट पर साफ सफाई में महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, शेष नारायण गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, दुर्गेश श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, अतुल चित्रगुप्त, राजेश चित्रगुप्त, कृष्ण कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।