Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के मंडल विधि सचिव बने महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव को राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट का मंडल विधि सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल बजाज ने उन्हे जिम्मेदारी देते हुये दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की उम्मीद जताया है। महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारियों को निभाते हुये राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाऊंगा। संगठन के उद्देश्यों पर काम करते हुये जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दूंगा। महेन्द्र श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रप्रभा भाटिया, तबस्सुम खातून, रंजना सिंह, मीनू सिंह, किरन शुक्ला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हे बधाइयां और शुभकामनायें दिया है।