Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कानून की जानकारी महिलाओं के लिए आवश्यक: डॉ0 एस. पी. सिंह

–साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहे महिलाएं-डॉ राजीव सिंह

बस्ती। महिला पी. जी. कॉलेज, बस्ती में आज विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन पूर्वाहन 11:30 पर किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ए. पी. एन. पी. जी. कॉलेज, बस्ती के प्राचार्य व विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ0 एस. पी. सिंह व विशिष्ट वक्ता के रूप में ए. पी. एन. पी. जी. कॉलेज, बस्ती के राजनीतिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ0 राजीव सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ0 सीमा सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यक्रम के आयोजन के औचित्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 रघुवर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का विषय प्रवर्तन किया।
मुख्य वक्ता डॉ0 एस. पी. सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कानून की जानकारी महिलाओं को होनी चाहिए, जिससे वे अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने अधिकारों को प्राप्त कर सके। समाज में अपने अधिकारों को प्राप्त करने हेतु वे तभी प्रयत्नशील हो सकेंगी जब उन्हें ज्ञात होगा कि उनके विधिक अधिकार क्या क्या है।”
विशिष्ट वक्ता डॉ0 राजीव सिंह ने साइबर क्राइम के ऊपर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा की साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव से बचने हेतु साइबर क्राइम के बारे में जानना आवश्यक है, सावधानी व जानकारी साइबर क्राइम से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है।
कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 सुहासिनी सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी एवं श्रीमती मंजरी सिंह सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।