Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

आखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न

बस्ती।आज दिनाँक 27 सितंबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती की बैठक संगठन के जिला संगठन सचिव सूर्प्रताप श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुयी, जहां सर्वसम्मति से आगामी अक्टूबर माह मे एक विराट कायस्थ समागम और सहभोज कराने हेतु रूपरेखा तय की गयी।जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया तथा संगठन के महासचिव विनय प्रकाश श्रीवास्तव को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए विराट कायस्थ समागम कराया जा रहा है,जिसमे देश के नामी कायस्थ राजनेता व सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया जाएगा। इस समागम को सफल बनाना ,संगठन के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है । जब तक कायस्थ समाज एकजुट नही होगा तब तक राजनैतिक भागीदारी सम्भव नही है। कायस्थ अपनी राजनीति की भागीदारी उसी के साथ तय करेगा जो उसे सम्मान देगा और राजनैतिक अधिकार देगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव हर्षित श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव गिरजेश बहादुर श्रीवास्तव डा. वी के श्रीवास्तव लाल देवेन्द्र श्रीवास्तव राजेश कुमार श्रीवास्तव रनदीप माथुर अजय श्रीवास्तव विनय प्रकाश श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव सूर्य प्रताप श्रीवास्तव मुकेश श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सहित कई लोग मौजूद रहे।