Tuesday, July 2, 2024
उत्तर प्रदेश

जे एन पी इण्डिया ने *ब्राह्मण संसद* का आयोजन किया

लखनऊ।लखनऊ के विधायक निवास (दारूल सफा) सभागार में एक *ब्राह्मण संसद* का आयोजन किया गया, जिसमें *जयहिंद नेशनल पार्टी* के *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.राजीव मिश्रा जी* को *राजनीति विषय विशेषज्ञ* के रूप में आमंत्रित किया गया।
इस संसद में भाग लेने के लिये उत्तर प्रदेश के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, अन्य राज्यों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
डॉ.राजीव मिश्रा जी का इस संसद में शामिल होने के लिए सभी के समक्ष सम्मान किया गया एवं आज के परिवेश में ब्राह्मण की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रकाश डालने का आग्रह किया गया।
उन्होंने *जयहिंद नेशनल पार्टी* के ओर से ब्राह्मण समाज के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की एवं आश्वासन दिया कि पार्टी उनके हित में सदैव कार्य करेगी। अपने विचारों में उन्होंने अपना योग्य एवं भरोसेमंद प्रतिनिधि चुनने का सुझाव दिया। आरक्षण को किसी विशेष जाति के आधार पर हटाने एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर लागू करने का भी सुझाव दिया।

*ब्राह्मण संसद की कार्यकारिणी समिति में डॉ.राजीव मिश्रा जी का नाम सर्वसम्म्ति से पारित हुआ।*

वहाँ उपस्तिथ ड़ा मंजू शुक्ला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा , ड़ा साधना मिश्रा पूर्व राज्य मंत्री उ प्र, ड़ा नीता मिश्रा अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महासभा, श्री मनोज त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष नोएडा, श्री दुर्गेश पाण्डेय अयोध्या, विनय तिवारी उ प्र अध्यक्ष , अनुपम शुक्ला एवं अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पार्टी के विचारों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दिखाई।