Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

भारत उदय का अभियानः पात्रों तक पहुंचा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बस्ती । आपकी योजना आपके द्वार अभियान की कड़ी में भारत उदय संस्था द्वारा अध्यक्ष पंकज के संयोजन में गांव- गांव पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के जन्म दिन से शुरू यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष पंकज ने बताया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनायें बनायी गईं है किन्तु जानकारी के अभाव में अनेक पात्र लोग इससे वंचित रह जाते हैं। भारत उदय का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दिशा में चरणबद्ध ढंग से कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान लगातार जारी है। बताया कि पूर्वान्चल के बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, अयोध्या सहित अनेक जनपदों में संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा आपकी योजना आपके द्वार को पहुंचाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मुख्य रूप से शिवनाथ पाण्डेय, जानकी देवी, संजू प्रभा, दीपा जायसवाल आदि योगदान दे रहे हैं।