Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की बैठक

बस्ती। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष  महेश शुक्ला अध्यक्षता में भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान, जो शहरी इलाकों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा के लिए चलाया जा रहा एक अभियान है, जिसमें आज सभी मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष और बीजेपी आईटी के जिला संयोजक विमल पाण्डेय के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों को जिला अध्यक्ष जी ने सभी को निर्देशित किया कि ग्रामीण इलाकों में जन जागरूकता फैलाने के लिए साथ-साथ वैक्सीनेशन, Covid-19 की तीसरी लहर को देखते हुए सेवा ही संगठन के माध्यम से लोगो की सेवा करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने,के लिए बैठक की गई, जिसमें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा से मीरा त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा से आलम चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, अनुसूचित मोर्चा से प्रभात गौतम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से जतिन और आईटी विभाग बस्ती से हर्ष द्विवेदी, विश्वनाथ गिरी, सर्वोत्तम मिश्रा, शयमेंद्र द्विवेदी ओम प्रकाश चौहान, विकास मिश्रा, रामबाबू कमलापुरी, निखिल द्विवेदी, शिवेश सिंह आदि लोग सम्मिलित हुए।