Sunday, July 7, 2024
साहित्य जगत

हिन्दी दिवस

हिन्दी मेरे देश की राष्ट्रभाषा,
हर भाषा में श्रेष्ठ हिन्दी भाषा।
बोलचाल में लोकप्रिय हिन्दी,
भाषाओं की परिभाषा हिन्दी।

अनंत संसार है हिन्दी भाषा का,
अनंत प्यार है हिन्दी भाषा का।
विरल ,सहज है भाषा हिन्दी ,
भारतीय नागरिक की परिचय भाषा हिन्दी।

गुणवत्ता में गुणवान हिन्दी भाषा,
वर्तनी शुद्धता में धनवान हिन्दी भाषा।
आदि युगों से विद्यमान है हिन्दी,
सदियों से सर्वमहान है हिन्दी।

बुलंदियों को छूती रहे हिन्दी भाषा,
आदि काल तक जीवित रहे हिन्दी भाषा।
मेरे रग रग में बसती है हिन्दी,
मेरे हृदय की धड़कन है हिन्दी।

आशीष प्रताप साहनी
भीवा पार भानपुर बस्ती
उत्तर प्रदेश 272194
8652759126