बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली में विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में शामिल होकर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की और लोगों के सुख-दुःख में शामिल होकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी चांदनी चौधरी के लिए लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि चांदनी चौधरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए केवल एक नेता नहीं, बल्कि बेटी बनकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सजग हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका पारिवारिक रिश्ता है और इसी रिश्ते को मजबूत करते हुए लोगों की सेवा करना उनका उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए प्राथमिकता नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिला तो शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार तथा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि सेवाभाव है। जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा होना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना ही हमारी प्राथमिकता है।”
जनसंपर्क के दौरान मनोज कुमार चौधरी ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर सुझाव भी लिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि चांदनी चौधरी आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और विधानसभा क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष पहल की जरूरत है। उनका प्रयास रहेगा कि रुधौली क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार चौधरी का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वह निरंतर क्षेत्र की सेवा में जुटे रहेंगे।
BNT LIVE www.bntlive.com