Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

समारोह पुर्वक मनाया गया पचमढ़ी दिवस

बस्ती।उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था दौलत राम स्काउट भवन के सभागार में केक काटकर और पचमढी गीत गा कर,समारोह पूर्वक मनाया गया पचमढ़ी दिवस,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय द्वारा पचमढ़ी दिवस की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं सभी लोगों ने पचमढ़ी गीत गाया और केक काटकर उत्साह पूर्वक 65 वा पचमढी दिवस मनाया, जिला मुख्य आयुक्त दलसिंगार यादव की अध्यक्षता में हुए इस बैठक/कार्यक्रम में स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,एएसओसी सुरेश प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव प्रगति यादव,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय,जिला प्रशिक्षण आयुक्त,आईटी को-ऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह, जिला संगठन आयुक्त अमित शुक्ल,जिला आडिटर बृजेश कुमार पासवान, मुख्यालय आयुक्त मुस्लिमा खातून, हरिराम बंसल, राजेश कुमार आर्य,परवीन बानो, कहकशा बानो,अनीता पांडेय,अमृता सिंह,अजय कुमार वर्मा,श्रवण कुमार, नेहा गुप्ता,शीबा इदृशी,शालिनी गुप्ता,अलका त्रिपाठी,डॉ. विकास भट्ट, शालू गुप्ता, प्रभात विक्रम सिंह,राजमन शर्मा,सचिन यादव,संतोष कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।