Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

सपा प्रबुद्ध सभा ने किया प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत

बस्ती । समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को श्री राधे कृष्ण की छवि भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष को प्रबुद्ध सभा के गतिविधियों से परिचित कराया। बताया कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग में निरन्तर सम्पर्क कर सपा के नीति, कार्यक्रम से उन्हें जोड़ा जा रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सर्व समाज को एकजुट करके ही 2022 में सपा की मजबूत सरकार बन सकेगी। बूथ स्तर पर भी व्यापक तैयारियों की जरूरत है। नरेश उत्तम पटेल का स्वागत करने वालों में अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ के साथ एडवोकेट हेमलता पाण्डेय, महेश तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, अमरेश दूबे, देवव्रत उपाध्याय आदि शामिल रहे।