Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

निर्माण मामले में उच्चाधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिव गुलाम निवासिनी उमा शुक्ला पत्नी विनोद कुमार शुक्ल ने प्रशासनिक एवं पुलिस उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल के द्वारा न्याय की गुहार लगाया है।
पत्र में कहा गया है कि भूखण्ड संख्या 31/1 का 1998 में बैनामा कराकर नक्शा स्वीकृति निर्माण के बाद नियमानुसार रह रही है। वे अपने स्वीकृत मानचित्र के भवन में चैनल लगवा रहीं थी कि चन्द्रदीप सिंह पुत्र किशोरी सिंह ने अकारण विरोध करना शुरू कर दिया। चैनल लग जाने के बाद भी चन्द्रदीप सिंह मनमानी शिकायत कर रहे हैं जो पूरी तरह से निराधार है। उमा शुक्ला ने आशंका व्यक्त किया है कि विपक्षी उनका चैनल व सीढी ध्वस्त करना चाहते हैं, उन्होने अपने निर्माण एवं परिवार के जान माल के रक्षा की मांग उच्चाधिकारियों से किया है।