Breaking News

सीएचसी अमरोली सुमाली क्षेत्र में औषधि विभाग का बड़ा एक्शन, दो मेडिकल स्टोरों पर छापा

-बिना पंजीकरण संचालित मिले मेडिकल स्टोर, एक सील तो दूसरा सीज; दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोली सुमाली क्षेत्र में एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बस्ती मंडल के डीएलए के निर्देश पर औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संचालित दो मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी कर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए। औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया, जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया। मौके पर मौजूद दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में बस्ती जनपद के ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सिद्धार्थनगर के ड्रग इंस्पेक्टर मनोज सिंह तथा सोनहा थाना पुलिस बल शामिल रहा। टीम की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण एवं नियमों को ताक पर रखकर मेडिकल कारोबार संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।
औषधि विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि बिना वैध पंजीकरण और नियमों के विपरीत मेडिकल स्टोर संचालित करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को अवैध मेडिकल कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

Check Also

हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर बस्ती में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी

बस्ती। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा नई राष्ट्रीय टीम की …