Saturday, May 11, 2024
बस्ती मण्डल

पुरानी बस्ती थाने में योग शिविर का आयोजन

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशानुसार पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों के उत्तम स्वास्थ्य, रोग एवं तनावमुक्त जीवन के लिए थाना पुरानी बस्ती में आर्य समाज एवं भारत स्वाभिमान समिति बस्ती द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि जनता व अधिकारियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना संस्था का संकल्प है इसी संकल्प के साथ इन शिविरों का आयोजन किया गया है। वैदिक मंत्रों से शिविर का उद्घाटन थानाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल ने किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारे जवान नित्य कड़ी मेहनत करते हैं एवं समाज के झंझावातों से जूझते हैं ऐसे में उन्हें अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो उन्हे योग के माध्यम से सरलता से प्राप्त हो सकेगा।मानसिक विकारों से व्यक्ति शीघ्र थक जाता है। प्राणायाम से हमें आत्मिक शक्ति प्राप्त होती हैं जिससे बिना थके हम कार्य कर सकते हैं। नाभिचक्र के जाग्रत होने से पूरा शरीर चैतन्य हो जाता है। इसलिए प्राणायाम के लिए सबको समय निकालना चाहिए। शिविर में अपने थाने के सभी कर्मचारियों के साथ स्वयं थानाध्यक्ष ने भी पूरे उत्साह के साथ प्राणायाम एवं आसनों का अभ्यास किया। योगासनों का अभ्यास कराते हुए योग शिक्षक अदित्यनारायन गिरि ने पद्मासन, वज्रासन, नौकासन सहित अन्य आसनों को कराते हुए बताया कि जब अनियमित दिनचर्या से हमारा आहार विहार असंतुलित होता है तो शरीर रोगों का घर बन जाता योगासनों से उसे हम आसानी से ठीक कर सकते हैं। रोगों की निवृत्ति के लिए ध्यान व सांसों के साथ निरंतरता से इसका अभ्यास करना चाहिए। योग शिक्षक प्रशिक्षक गरुणध्वज पाण्डेय ने भस्त्रिका प्राणायाम कराते हुए कहा कि इसके अभ्यास से हमारे शरीर का ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ज्यादा देर तक मानसिक कार्य करते हुए थक जाने पर थोड़ी देर पूरा शरीर शिथिल करके मौन हो जाना एवं और पूरा ध्यान अपने प्राणों पर लगाने पर आप तुरन्त ही अपने आप को ताजा महसूस करेंगे साथ ही एक्यूप्रेशर द्वारा त्वरित ऊर्जा बिन्दु को दबाने मात्र से शरीर में तुरन्त ऊर्जा का संचार होता है। योग से हमारे नकारात्मक विचार सकारात्मक हो जाते हैं। शिविर में जय प्रकाश चौबे शक्ति प्रताप सिंह विंध्याचल यादव मिथिलेश कुमार विकास कुमार यादव मनीषा गुप्ता संतोष सिंह राहुल कुमार शुक्ला मनोज कुमार राय आदर्श कुमार सिंह राधेश्याम यादव दुर्बल यादव व्यास मुनि यादव अशोक यादव दीनदयाल दीपचंद कुमार पन्नीलाल दीनदयाल गौरव यादव मनोज कुमार त्रिपाठी रामस्वरूप चौहान रामजन्म यादव मदन प्रसाद निषाद राधेश्याम यादव ऋषि देव प्रसाद योगेंद्र कुमार कृष्णानंद प्रसाद योगेंद्र कुमार रामानंद तिवारी राम प्रसाद यादव दिनेश कुमार यादव कृष्णानंद उपाध्याय जावेद अली राहुल कुमार राव जितेंद्र सिंह उमेश चंद्र राय सुनील कुमार श्रीवास्तव सतीश कुशवाहा ज्ञान प्रताप सिंह हरीश यादव मनोज कमलेश यादव सुनील कुमार सिंह संपूर्णानंद संपूर्णानंद यादव पल्लवी राव काशी नाथ पांडे कुंदन यादव राम सिंगार कमली यादव हेमंत सिंह प्रदीप कुमार सिंह अनीता चौहान अमित कुमार दिनेश त्रिपाठी बृजेश कुमार गौड़ मोहम्मद अफसर नीतीश सिंह सुप्रिया पांडे रामसमुझ भारती महेंद्र कुमार विशाल मौर्य गौरव कुमार सिंह कृष्ण कुमार यादव अनिल कुमार अमित कुमार दुबे सुनील कुमार नीरज यादव राम शरण मिश्र साजिद जमाल कौशल किशोर मोर्य संगीता तिवारी कन्हैया यादव अभिनव आदि सम्मिलित हुए।