Wednesday, May 8, 2024
धर्म

आइए जानते है पं. ज्ञानेंद्र शास्त्री से  आज का राशिफल

आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं.

मेष : स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी

संपत्ति में निवेश करने की संभावना बनेगी। मित्रों, पारिवारिक करीबियों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का योग है। स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

वृषभ : कारोबार का विस्तार होगा

कार्यो में भागदौड़ रहेगी। नौकरी पेशा को थोड़ी उलझनें रहेंगी। कारोबार का विस्तार होगा। पारिवारिक, दांपत्य जीवन में एक-दूसरे का सहयोग करने की जरूरत है।

मिथुन : दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी

कर्ज लेकर कोई काम न करें। संपत्ति और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। स्थितियां पहले से बेहतर होने जा रही है।

कर्क : पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे

पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन परिवार में किसी से विवाद होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

सिंह : दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी

नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ रही हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से वक्त श्रेष्ठ है। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।

कन्या : विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें

खानपान का ध्यान रखें। त्वचा और इंफेक्शन जैसा कोई मामला आ सकता है। थोड़ा संघर्ष रह सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें। मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला : नया बिजनेस प्रारंभ कर सकते हैं

नए कार्य प्राप्त होंगे। पुराने कार्यो में तरक्की आएगी। लाभ के अनेक अवसर आएंगे। नौकरी में तरक्की होगी। नया बिजनेस प्रारंभ कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। संपत्ति और वाहन में निवेश करेंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा। नव दंपतियों को संतान सुख मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

धनु : आर्थिक स्थितियां अनुकूल होंगी

लंबित प्रकरणों का निराकरण होगा। आर्थिक स्थितियां अनुकूल होंगी और आप किसी विशेष लाभ वाले पद पर विराजित हो सकते हैं।

मकर : विद्यार्थी वर्ग को सफलताएं मिलने का योग

पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग और स्नेह प्राप्त रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलताएं मिलने का योग है।

कुंभ :निजी संबंध मजबूत बनेंगे

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी विशेष और प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है। निजी संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम प्रकरण में सफलता मिलेगी।

मीन : निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं

युवाओं को नौकरी के अच्छे आफर आ सकते हैं। पारिवारिक समागम होगा। संपत्ति संबंधी कार्यो में लाभ होगा। निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं।