Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

पोषण अभियान का किया शुभारंभ

बभनान/बस्ती। श्री मती जे देवी महिला महाविद्यालय के परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह कार्यक्रम के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य चंद्रमौली मणि त्रिपाठी के द्वारा कार्यक्रमाधिकारी डॉ भूपेश कुमार मिश्र, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव व छात्राओं की उपस्थिति में किचन गार्डन कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर डॉ किरण त्रिपाठी, श्रीमती संतोष तिवारी बी एड विभाग के श्री राजकुमार दुबे ,श्री अजय कुमार मिश्र, डॉ प्रवीण कुमार चूड़ीवाल डॉ मनीष कुमार द्विवेदी श्री श्याम सुंदर यादव ,श्री विजय कुमार दुबे ,श्री मनोज कुमार मिश्र, श्री साकेत कुमार पांडे जी उपस्थित रहे ।स्वयंसेवक के रूप में नेहा त्रिपाठी, रूबी वर्मा, निशा वर्मा, रिया मिश्रा, सुनीता वर्मा, प्रियंका मिश्रा ,सरोज भारती ,सीमा यादव, निशा यादव, आदि भी उपस्थित रही