Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

अपना बूथ जितना है भाजपा को फिर से लाना है:संजय द्विवेदी

कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भूत समितियों का सत्यापन किया

कलवारी (बस्ती) भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक संजय द्विवेदी ने कहा अपना बूथ जितना है,भाजपा को फिर से लाना है। बूथ समितियां को सशक्त बनाने का अभियान जारी रहेगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को गांव-गांव बूथ-बूथ तक पहुंचाया जाएगा।
श्री द्विवेदी सोमवार को हनुमान मंदिर पाऊँ में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री द्विवेदी ने मदनपुरा के बूथ संख्या 237, राजपुर के बूथ संख्या 238, 239 पांऊँ के बूथ संख्या 240, 241 व देल्हवा के बूथ संख्या 341 का घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे थे। बूथ समितियों के गठन के उपरांत स्मार्टफोन वाले कार्यकर्ताओं मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ताओं वह सामाजिक संरचना का ध्यान रखते हुए भूत समितियों का गठन र्क कार्य विभाजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान व संचालन मंडल महामंत्री जनार्दन तिवारी ने किया।
इस दौरान मनीष त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, विष्णु शुक्ला, राम सजीवन, बागीस चंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, जनार्दन तिवारी, फूलचंद शुक्ला, नंदकिशोर चौधरी, त्रिलोकी नाथ दुबे, राजेंद्र देव द्विवेदी, अर्जुन लाल, विवेक शर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी, गिरधारी लाल, राम किशोर शुक्ला, कन्हैया पांडेय, रामसूरत मौर्या ,सोहनलाल, विजय प्रकाश द्विवेदी, अविनाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।