Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

साईकिल यात्रा निकालकर लोहिया वाहिनी ने किया जन जागरण

बस्ती । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की तीन दिनों तक समीक्षा बैठक हुई जिसमें पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें के साथ ही बूथ स्तर के पदाधिकारियों से प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय एवं प्रदेश सचिव दिव्यांश श्रीवास्तव ने जमीनी हकीकत की जानकारी हासिल किया। आवाहन किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव तैयारियों में जुट जाय। समीक्षा बैठक के तीसरे दिन शनिवार को लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद के संयोजन में गनेशपुर कस्बे के हसनगंज चौराहे से कटरा बुर्जुग तक साईकिल यात्रा निकालकर जन जागरण किया गया।
लोहिया वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय ने कहा कि भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल को परास्त करने के लिये बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करेें क्योंकि बूथ की जीत से ही विजय सुनिश्चित होगी।
सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने हरी झण्डी दिखाकर साईकिल यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, जर्सी यादव, भोला पाण्डेय, पिन्टू, मो. साहिर, रामवृक्ष यादव, मो. हारिस, सुशील यादव, जहीर अंसारी, उपेन्द्र कन्नौजिया, अरविन्द चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी, रऊफ, सद्दाम, साजिद अली शेख, सुजीत यादव, अरविन्द यादव, जिब्बू खान के साथ ही सपा एवं लोहिया वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।