Breaking News

सड़क हादसे में बुझ गई एक और ज़िंदगी, डंपर से कुचलकर पीयूष की मौत

बनकटी,बस्ती ( वकील अहमद सिद्दीकी ) लालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना कुआनो नदी पुल के पास जहां बालू लदे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसा शुक्रवार को करीब 2:30 पर बताया जा रहा है लालगंज स्थित कुवानो नदी पुल के पास बालू लदा डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी l मृतक की पहचान पियूष उर्फ सनी उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है l जो रामसिंह चौधरी के पुत्र और मुंडेरवा थाना क्षेत्र पगार गांव का निवासी है l टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्घटना में शामिल डंपर को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है युवक की आकस्मिक मृत्यु की खबर से परिजनों में गहरा दुख है l गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोक परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं
लालगंज थानाध्यक्ष विनय पाठक ने बताया कि कुआनो नदी पुल के पास डंपर और बाइक की टक्कर में युवक की मृत्यु हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है l दुर्घटना के कारणो का पता लगाया जा रहा है जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी l

Check Also

खोरिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं और दिए समाधान के निर्देश

बनकटी बस्ती।(वकील अहमद सिद्दीकी) बनकटी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरिया में शनिवार की रात रात्रि …