Breaking News

कुदरहा चौकी इंचार्ज और दीवान पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत

कुदरहा,बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा पुलिस चौकी पर तैनात इंचार्ज और एक दीवान की मनमानी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोनों पुलिसकर्मियों पर बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र रामअजोर ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनका ड्राइवर अनीश कुमार महुआपार खदान से बालू लेकर घर पहुंचा था आरोप है कि तभी पीछे से कुदरहा चौकी इंचार्ज और दीवान वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आते ही ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली और ड्राइवर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी
पीड़ित का कहना है कि जब ड्राइवर ने बालू की रॉयल्टी रसीद दिखाई, तो पुलिसकर्मी रसीद मानने को तैयार नहीं हुए आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये की मांग की रुपये न होने की बात कहने पर पुलिसकर्मियों का गुस्सा और बढ़ गया पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन दोनों पुलिसकर्मीयो ने ड्राइवर की जेब में रखे 5,090 रुपये जबरन छीन लिए
पीड़ित ने बताया कि रुपये छीनने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी कि यदि इस मामले की शिकायत कहीं भी की, उसकी ट्रैक्टर और ट्राली को सीज कर देंगे मारपीट डराने-धमकाने और अवैध वसूली की घटना से आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित ने आरोपी चौकी इंचार्ज और दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग से मनाया गया

बस्ती। जी. वी. एम. कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही …