Breaking News

सीसीटीवी फुटेज के बाद भी नहीं हुआ ट्रॉली चोरों का खुलासा

कुदरहा,बस्ती। स्थानीय थानाक्षेत्र में पुलिसिया सुस्ती का आलम यह है कि चोरों द्वारा ट्रॉली ले जाने का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज सौंपने के 40 दिन बाद भी लालगंज पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात और पुलिस के ढुलमुल रवैए से स्थानीय लोगों में भारी असुरक्षा का माहौल है।
मामला लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा का है। कुदरहा (बेलवरिया) निवासी पीड़ित किसान दयाराम के मुताबिक, बीती 16 मई को उनकी बैंगनी रंग की ट्रॉली का पहिया खराब हो गया था। वह उसे ठीक कराने रामजानकी मार्ग पर स्थित लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान पर ले गए थे। दुकानदार के कहने पर उन्होंने नया ट्यूब लाकर दे दिया, जिसने अगली सुबह ट्रॉली ले जाने को कहा। लेकिन अगली सुबह मौके से ट्रॉली गायब थी।
हैरान करने वाली बात यह है कि पुख्ता सबूत (सीसीटीवी फुटेज) होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई से बच रही है।
रोजी-रोटी का एकमात्र साधन छिन जाने के बाद से पीड़ित किसान न्याय के लिए लगातार चौकी के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

Check Also

स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के बीच मना पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन

बस्ती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बस्ती और संतकबीरनगर जनपद में …