Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

2021 : रक्षाबंधन पर 50 साल बाद बन रहा है ऐसा योग, नोट कर लें राखी बांधने का शुभ समय

बस्ती।हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनया जाता है। इस साल 22 अगस्त, रविवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती हैं और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन का दिन बेहद शुभ है। इस बार 50 साल बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष चार विशिष्ट योगों से परिपूर्ण है। पूरे 50 वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बनेंगे। इससे पूर्व वर्ष 1981 में ये चारों योग एक साथ बने थे। इन चारों योगों से रक्षाबंधन का महात्म्य बढ़ गया है। इस मध्य भाई और बहन के लिए रक्षा बंधन की रस्म विशेष कल्याणकारी होगी।

शनि दोषों से मुक्ति के लिए सावन के आखिरी शनिवार पर मकर, कुंभ, धनु, मिथुन और तुला राशि वाले कर लें ये उपाय

इस साल नहीं है भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ रहा है। सूर्योदय से लेकर सायंकाल 05:33 बजे तक कभी भी रक्षा बंधन की रस्म निभाई जा सकती है।

सदियों से मनाया जा रहा अटूट प्रेम का यह पवित्र त्योहार

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:34 पी एम से 03:26 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:40 पी एम से 07:05 पी एम
अमृत काल- 09:34 ए एम से 11:07 ए एम