Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

ब्राह्मण महासभा में ध्वजारोहण के साथ हुआ भोज का आयोजन

बस्ती । युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ ही भण्डारे का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने ध्वजारोहण करते हुये कहा कि देश को आजाद कराने के लिये जिन लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनके सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सब पर है।
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल, युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल मालाओं के स्वागत किया। पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है जो शीघ्र पूरा होगा। हेमन्त कुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज के जो विपन्न लोग किन्ही कारणों से मुकदमेबाजी में फंस गये हैं और दलित उत्पीड़न मामलों में फंसाये गये हैं ब्राह्मण महासभा उनका सहयोग करने के साथ ही हाईकोर्ट तक लडाई लड़ेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शम्भूनाथ मिश्र, विजय बिहारी तिवारी, गोपेश्वर तिवारी, उमापति मिश्र, डा. वीरेन्द्र तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय ‘राधे बाबा’ देवानन्द तिवारी, शम्भूनाथ शुक्ल, धीरेन्द्र पाण्डेय ‘लल्लू’ दुर्गेश मिश्र, कौशल कुमार पाण्डेय, आलोक मिश्र, दिलीप पाण्डेय, राजन पाण्डेय, अंकित शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, हरिशंकर पाण्डेय, आशीषकर पाठक, राम सेवक पाण्डेय, ब्रम्हानन्द शुक्ल, अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ब्रम्हानन्द शुक्ल के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।