Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर स्काउट गाइड पंचवटी

बस्ती।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्काउट गाइड पंचवटी के अंतर्गत बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल के साथ स्काउट गाइड से जुड़े लोगों ने सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे आंवला, आम,अशोक,बरगद,पीपल,बेल का के पौधे रोपे,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौध रोपड़ करना चाहिए।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल,जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र,अभिनव मणि त्रिपाठी,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,एसआरजी आशीष श्रीवास्तव,अजय शुक्ल,संतोष गुप्ता,विमल त्रिपाठी,अमित कुमार श्रीवास्तव,ओबेदुल्लाह शाह कलीमुद्दीन,आशा तिवारी, नेहा मनवाणी विनोद कुमार गुप्ता,अमित सिंह,मंजू रीता,दिनेशतिवारी, जगदीश,कन्हैया,अमित आदि की सहभागिता रही।