Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ में डाले गए पदार्थ सूक्ष्म होकर आकाश में पहुंच जाते हैं और पर्यावरण शुद्ध करते हैं-आचार्य देवव्रत

बस्ती। यज्ञ में डाले गए पदार्थ सूक्ष्म होकर आकाश में पहुंच जाते हैं। यज्ञ में पौष्टिक, सुगंधित और रोगनाशक औषधियों की हवन सामग्री से दी गई आहुति। यों से पर्यावरण की शुद्धि होती है। सभी पदार्थ सूक्ष्म होकर पृथ्वी, आकाश, अंतरिक्ष में जाकर अपना प्रभाव दिखाते हैं। इससे मनुष्य, अन्य जीव-जंतु एवं वनस्पतियां सभी प्रभावित होते हैं। उक्त बातें घर घर यज्ञ के क्रम में आज चैयाबारी मुहल्ले में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहीं। इस अवसर पर रवि आर्य सपरिवार यजमान रहे। इस अवसर पर अमित शुक्ल ने लोगों को बताया कि यदि आधे घंटे तक यज्ञ में बैठा जाये और हवन के धुएं का शरीर से सम्पर्क हो तो टाइफाइड जैसे जानलेवा रोग फैलाने वाले जीवाणु खत्म हो जाते है और शरीर शुद्ध हो जाता है । शकुन्तला सोनी ने बताया कि घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी होने पर यज्ञ करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर का वातावरण भी शुद्ध होता हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभी सोनी, श्री श्याम विनोद, अमित शुक्ला, अथर्व, संगीता कुमारी, कमला, ऋषभ सोनी, रोहन सोनी, श्रीमती जयंती देवी, शकुंतला सोनी, सुगंधा सोनी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय।