Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

प्रभारी निरीक्षक यातायात जितेन्द्र यादव द्वारा यातायात कार्यालय बड़ेबन पर यातायात पुलिस बल जनपद बस्ती के साथ गोष्ठी की गई

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/ यातायात शक्ति सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात lजितेन्द्र यादव द्वारा आज दिनांक-08.08.2021 को यातायात कार्यालय बड़ेबन पर यातायात उ0नि0 कामेश्वर सिंह, यातायात उ0नि0 विनोद यादव की उपस्थिति में यातायात पुलिस बल जनपद बस्ती के साथ यातायात के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई एवं गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात सम्बंधित सभी आदेशों/ निर्देशों से अवगत कराया गया व यातायात उपकरणों की हैंडलिंग/ सिखलाई कराई गई तथा जनता के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए अपनी ड्यूटी सही ढंग से निष्पादित करने हेतु बताया गया । गोष्ठी के दौरान सभी यातायात पुलिस कर्मियों से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने/ सुचारू रूप से निष्पादित करने हेतु आवश्यक सुझाव भी लिए गए ।