Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

करोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया

बस्ती। हर घर यज्ञ घर घर यज्ञ के क्रम में आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा ग्राम ओरई के शिव मंदिर पर शिव श्याम के नेतृत्व में करोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ लोगों सहित माताओं बहनों और बच्चों ने कोरोना नाशक औषधियों के द्वारा आहुति प्रदान किया। यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि महर्षि राजा महाराजा लोग घर में नित्य प्रति यज्ञ करते व कराते थे जिससे वायु की शुद्धि होकर वर्षा से उत्तम औषधियां वनस्पतियां अन्नादि पैदा होते थे। जब तक घर घर में हवन होता था तब तक लोग निरोगी होकर सुख पूर्वक जीते थे। विद्वानों का मानना है कि जब तेज अग्नि में सामग्री डाली जाती हैं तब अपने परमाणुओं में विभाजित होकर सर्वत्र वायु में फैल जाता है और दूर-दूर तक प्रदूषण व दुर्गंधी समाप्त हो जाती है। यज्ञ में डाले गए पदार्थ अग्नि द्वारा परमाणु विखंडन से सूक्ष्म होकर वायु में फैल कर मानव सहित संसार के सभी जीवों को लाभ देता है।
ग्राम प्रधान अरविन्द गिरि ने यज्ञ की महत्ता को समझते हुए कहा कि वास्तव में ऐसे यज्ञों का आयोजन हर ग्राम में होना चाहिए ताकि रोगों का संक्रमण फैलने ही ना पावे। इस अवसर पर राम प्यारे, राम सुरेश, शिवरता देवी, बालकिशुन, उषा देवी, शिव श्याम ममता देवी, शिवा, शिवम, सालवी, शिवांश, शिवांगी, प्रेम प्रकाश, राहुल, आशा रीता देवी, अदित्यनारायन गिरी, पवन गिरि, अवधराज गिरि, अवधेश गिरि, शिवमूर्ति गिरि, भवानीशंकर गिरि, वीरेन्द्र गिरि, रिंकू गिरि, पिंकू गिरि सहित सभी ग्रामवासियों ने बारी बारी से आहुतियाँ दीं।
गरुण ध्वज पाण्डेय।