Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ, योग व आयुर्वेद एक अहम भूमिका निभा रहा है-ओमप्रकाश आर्य

बस्ती।राम जन्म भूमि के भव्य निर्माण की आधारशिला रखे जाने के एक वर्ष पूरे होने पर आर्य समाज द्वारा राजा बाज़ार बस्ती में वैदिक यज्ञ कर देशवासियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने कहा कि देश के कुछ हिस्से में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने में एवं ठीक होने में यज्ञ, योग व आयुर्वेद एक अहम भूमिका निभा रहा है।यज्ञ व योग से ना सिर्फ शरीर की बीमारियां ठीक होती हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आज के समय में कोरोना वायरस के कारण हजारों मौतें हो रही हैं ऐसे में लोग अनावश्यक तनाव की स्थिति में आ जा रहे हैं। यज्ञ हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है। यज्ञ कराते हुए राधेश्याम आर्य ने बताया कि देशी गाय के उपले पर घी सामग्री जलाने से अधिकाधिक ऑक्सीजन पैदा होता है। यह गॉवों में अत्यन्त सुलभ है इसका प्रयोग कर ग्रामीण संक्रमण मुक्त रह सकते हैं। कहा कि 6 अगस्त को मेहदावल रोड स्थित भरवलिया ग्राम में यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अलख निरंजन आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय, अंश आर्य, रश्मि आर्य आदि सम्मिलित रहे।