Sunday, May 19, 2024
शिक्षा

करमा देवी पीजी कॉलेज डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित

बस्ती । करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह की मातृ संस्था करमा देवी स्मृति पी जी कॉलेज को भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की मान्य संस्था महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आफ रूरल एजुकेशन हैदराबाद द्वारा डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड सत्र 2020 – 21 के लिए सम्मानित किया गया। जनपद की जिला अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने करमा देवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश मिश्र को अवार्ड प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आफ रूरल एजुकेशन हैदराबाद के उत्तर प्रदेश राज्य समन्वयक डॉ. अनिल कुमार दुबे ने किया। इस कार्यक्रम मे जनपद के उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य तथा जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी इस अवॉर्ड एवं वर्कशॉप में सम्मिलित हुए।

महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह, सी.ई.ओ.श्रीमती अंशू सिंह गौतम एवम संरक्षक ओम नारायन सिंह ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि को केवल अपना ही नहीं बल्कि बस्ती जनपद की विशिष्ट उपलब्धि बताया और महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए हमेशा सहयोग का वादा किया।

संस्थान के इस उपलब्धि पर संस्थान प्रतिनिधि दुर्गेश बहादुर सिंह (पप्पू सिंह), संस्थान के आई टी मैनेजर अनुराग पाण्डेय , सुयश उपाध्याय, डा. आर. एन. पाल, दया राम पाल, डा. अनीता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संतोष पाण्डेय, मुकेश गुप्ता, डा. नीलेश गुप्ता, विजय गुप्ता एवं उमेश वर्मा ने संस्थान के उपलब्धि पर संस्थान कुलमुख तथा प्राचार्य को बधाई दी।