Saturday, May 4, 2024
बस्ती मण्डल

आत्महत्या करने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

हर्रैया/बस्ती।(पवन कुमार मिश्रा) पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शुक्रवार को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष की तत्परता व सूझ बझ के कारण महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। महिला पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करना चाहती थी। परन्तु अपने मंसूबे में कामयाब न हो सकी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया जीतीपुर की एक महिला तथा उसकी पुत्रबधू में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। लोग कुछ समझ पाते कि महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास करने लगी। किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से रोकने का प्रयास किया किया। मामला नियंत्रण में न देख डायल 112 ने थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर तत्काल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग लगा कर आत्महत्या करने जा रही महिला को सुरक्षित बचा लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की सूझ- बूझ व तत्परता के कारण आज एक महिला की जिंदगी बच गयी।