Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

पिछले तीन साल से जितनी उम्र का होता हूं उतने पौधे पृथ्वी को भेंट करता हूं-अशोक श्रीवास्तव

बस्ती। पत्रकार अशोक श्रीवासतव द्वारा अपने जन्मदिन पर शुरू किये गये पौधरोपण अभियान की कड़ी में मुण्डरेवा में थाना, सीएचसी एवं गन्ना विकास इ.का. एवं बस्ती जनपद मुख्यालय पर किसान पीजी कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर आंवला, नीबू, अमरूद और नीम के पौधे लगाये गये। सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सहयोग प्रदान किया।

मौके पर पत्रकार मुन्नालाल, ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी, डा. रवि. व्यापारी नेता लक्ष्मी, अखिलेश श्रीवास्तव, विरेन्द्र चौधरी, आनंद राजपाल, आनंदमणि त्रिपाठी, दीपनरायन शाही, अंबिका सिंह, राजेश पाण्डेय, डा. रघुवंशमणि त्रिपाठी, डा. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, चंदन तिवारी आदि ने बढ़चढकर अभियान में हिस्सा लिया। डा. रघुवंशमणि त्रिपाठी ने कहा प्रकृति से हम पूरे जीवन बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन इसके बदले हमे प्रकृति को क्या देना चाहिये इसको लेकर बहुत कम लोगों में जागरूकता देखी जाती है। पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा जन्मदिन पर अपनी उम्र के बराबर संख्या में पौधे लगाने का अभियान दूसरों को प्रेरित करने वाला है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा पिछले तीन साल से जितनी उम्र का होता हूं उतने पौधे पृथ्वी को भेंट करता हूं। आनंद राजपाल व डा. अजीत ने भी अभियान की सराहना की।