Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने सामुदायिक उद्यान भूमि का किया चिन्हांकन

गायघाट/बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर सामुदायिक उद्यान भूमि का चिन्हांकन करने राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी कुदरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत थन्हवा मुडियारी के डेवडाड़ में पहुंची। ग्रामीणों के बीच राजस्व टीम ने जमीन का पैमाइस किया।
मौके पर उद्यान की जमीन पर अवैध कब्जा देख नायब तहसीलदार की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने हल्का लेखपाल राधेश्याम को तत्काल अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। कब्जा न हटाने की दशा में कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बुधवार को नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित राजस्व टीम ने डेवडाड़ में सामुदायिक उद्यान के भूमि की पैमाइस करना शुरू किया। पैमाइस की खबर जैसे ही अवैध कब्जेदारों तक पहुंची उनमें खलबली मच गई। और वह लोग भागकर मौके पर पहुंच गए।
सामुदायिक उद्यान के लिए तीन हेक्टेयर भूमि आरक्षित है। जिसमें एक प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है तथा एक पंचायत भवन निर्माणाधीन है। वही कुछ हिस्से भूमि पर गांव के लोग अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं। इसके अलावा शेष भूमि खाली है।

इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शैलेन्द्र यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश सिंह, लेखपाल मिथिलेश, हीरालाल, आमोद आर्या, हीरा सिंह, विष्णु दत्त, जय प्रकाश सिंह, राम दास चौधरी, मुन्नी लाल, राम जी चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।